Devuthani Ekadashi पर भूलकर भी नहीं करें इन चीजों का सेवन, माना जाता है अशुभ

इंटरनेट डेस्क। आज देवउठनी एकादशी है। आज देशभर में शादियों की धूम रहेगी। कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की 11वीं तिथि को देवउठनी एकादशी बोला जाता है। माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु चार महीने के बाद योगनिद्रा से जागते हैं। उनके जागने के साथ ही मांगलिक कार्य शुरू हो जाते हैं। इस दिन बहुत से लोगों द्वारा उपवास रखा जाता है।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे है कि देवउठनी एकादशी के दिन किन चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। इस दिन निर्जल या सिर्फ जलीय पदार्थों पर उपवास रखने से भगवान खुश होते हैं। इस दिन भूलकर भी चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। वहीं मांसाहार या तामसिक पदार्थों का सेवन व्यक्ति को नहीं करना चाहिए। इस दिन गोभी, गाजर, शलजम, पालक इत्यादि का सेवन भी लोगों का नहीं करना चाहिए।  देवउठनी एकादशी पर इन चीजों का सेवन करना अशुभ माना गया है।  

देवउठनी एकादशी पर करना चाहिए ऐसा
देवउठनी एकादशी को हिन्दुओं में बहुत ही पवित्र दिन माना जाता है। इन दिन सुबह स्नान करने के बाद सूर्य देव को जल अर्पित करें। इसके बाद व्रत का संकल्प लेना चाहिए।  इस दिन दूध में केसर मिलाकर भगवान विष्णु को अर्पित करना शुभ होता है। ऐसा करने से जीवन में सुख-समृद्धि आती है। इन दिन विधि-विधान से भगवान विष्णु और माता तुलसी की पूजा करनी चाहिए। 

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें