Diwali Vastu Tips: दीपावली से पहले घर में पेंट करवाने जा रहे हैं तो इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो

दिवाली का त्योहार नजदीक है। सभी अपने घरों की साफ सफाई में लगे हैं, बहुत से लोग इस दौरान घरों में पेंट भी करवाते हैं। ये ना घर को सुंदर बनाता है बल्कि सकारात्मकता और खुशियां भी लाता है। 

Diwali Vastu Tips: दीपावली से पहले घर में पेंट करवाने जा रहे हैं तो इन वास्तु टिप्स को करें फॉलो

PC: ZEE NEWS

दिवाली का त्योहार नजदीक है। सभी अपने घरों की साफ सफाई में लगे हैं, बहुत से लोग इस दौरान घरों में पेंट भी करवाते हैं। ये ना घर को सुंदर बनाता है बल्कि सकारात्मकता और खुशियां भी लाता है। 

वास्तु शास्त्र के अनुसार रंगों का उचित प्रयोग हमारे जीवन से कई परेशानियों को दूर कर सकता है। इन्ही वास्तु टिप्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

वास्तु के नियमों का पालन करें

दिवाली पर पूर्व दिशा में सफेद रंग करवाएं ये आपके घर में सुख शांति लाएगा। पूर्वमुखी घर के लिए सफेद रंग चुनें। सफेद रंग पवित्रता और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।
इसके अलावा घर की पश्चिमी दिशा में नीले रंग का इस्तेमाल करें। नीला रंग शांति और स्थिरता का प्रतीक है।
 दिवाली के दौरान घर के उत्तरी हिस्से में हरा रंग करवाना चाहिए।  इससे घर के सभी लोगों और आपके अंदर नई ऊर्जा आएगी।
दक्षिण दिशा में लाल या गुलाबी रंग करवाना चाहिए। लाल रंग शक्ति का  प्रतीक है जबकि गुलाबी रंग प्रेम और भक्ति का प्रतीक है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें