Diwali 2024: धनतेरस आज, जानें खरीददारी और पूजा के शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। दीपों का पांच दिवसीय त्योहार दीपावली आज से शुरू हो चुका है। आज धनतेरस है। आज बाजारों में लोगों द्वारा जमकर खरीददारी की जाएगी। बाजरों में जमकर लोगों की भीड़ रहेगी।

Diwali 2024: धनतेरस आज, जानें खरीददारी और पूजा के  शुभ मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। दीपों का पांच दिवसीय त्योहार दीपावली आज से शुरू हो चुका है। आज धनतेरस है। आज बाजारों में लोगों द्वारा जमकर खरीददारी की जाएगी। बाजरों में जमकर लोगों की भीड़ रहेगी। धनतेरस पर भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर जी की पूजा आराधना की जाती है। इस दिन सोना, चांदी, आभूषण, बर्तन, भूमि आदि की खरीदारी करना बहुत ही शुभ माना जाता है। आपको बता दें कि  आज कार्तिक त्रयोदशी तिथि सुबह 10.32 मिनट से शुरू होगी, जो बुधवार को दोपहर 01.15 मिनट पर होगी।

आज हम आपको जानकारी देने जा रहे हैं कि धनतेरस पर खरीदारी के शुभ मुहूर्त कौन-कौन से हैं। धनतेरस पर त्रिपुष्कर योग में खरीदारी करना बहुत ही लाभदायक होता है। यह योग आज सुबह 6: 31 मिनट से शुरू होकर बुधवार 10:31 मिनट तक रहेगा। 

ये है अभिजीत मुहूर्त
वहीं अभिजीत मुहूर्त में खरीददारी करना शुभ रहता है। अभिजीत मुहूर्त आज सुबह 11: 42 मिनट से शुरू होकर दोपहर 12:27 मिनट तक रहेगा। वहीं आज प्रदोष काल में भी खरीददारी करना शुभ रहेगा। प्रदोष काल शाम 6: 36 मिनट से शुरू होकर रात 08: 32 मिनट तक रहेगा। इस मुहूर्त में भगवान धन्वंतरि, कुबेर देवता और मां लक्ष्मी की पूजा करना भी शुभ रहेगा। 

गुरुवार को देशभर में मनाई जाएगी दीपावली
आपको बता दें कि दीपावली का त्योहार गुरुवार को देखभर में बनाया जाएगा। आज धनतेरस और कल छोटी दीपावली है। दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की जाती है। इसके बाद भाई दूज का त्योहार मनाया जाता है। इस त्योहार को लेकर लोगों में विश्ेाष उत्सा रहता है।

PC: aajtak 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें