Dinesh Karthik ने अब तोड़ डाला है एमएस धोनी का ये रिकॉर्ड

खेल डेस्क। इंडियन प्रीमियर लीग के बाद अन्तरराष्ट्रीय और भारतीय क्रिकेट से संन्यास का ऐलान करन वाले विकेटकीपर बल्लेबाज दिनश कार्तिक ने अब दक्षिण अफ्रीका में जाकर एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। उन्होंने अब एमएस धोनी का बड़ा  रिकॉर्ड ध्वस्त किया है।

दिनेश कार्तिक ने एसए20 लीग में पार्ल रॉयल्स की ओर से सोमवार को डरबन सुपर जायंट्स के खिलाफ खेले गए मैच में पूर्व भारतीय कप्तान धोनी को एक मामले में पीछे छोड़ा। वह टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय विकेटकीपर बन गए हैं। दाएं हाथ के बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने सोमवार को 15 गेंदों पर 21 रन बना कर धोनी का रिकॉर्ड ध्वस्त किया।

इस पारी में उन्होंने दो छक्के भी मारे। विकेटकीपर बल्लेबाज दिनेश कार्तिक अब तक 361 टी20 पारियों में 7451 रन बना चुके हैं। दिनेश कार्तिक ने 26.99 के औसत से ये रन बनाए हैं। कार्तिक ने अपने कॅरियर में 34 अर्धशतक लगाए हैं। 

महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टी20 कॅरियर में  बनाए हैं इतने रन  

वहीं पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी ने अपने टी20 कॅरियर में 342 पारियों में 7432 रन बनाए हैं। धोनी ये रन 38.11 के औसत से बनाए हैं।  साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कह चुके एमएस धोनी अब केवल आईपीएल खेलते हैं। धोनी की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स पांच बार आईपीएल खिताब जीत चुकी है। अब महेन्द्र सिंह धोनी आईपीएल में बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज खेलते हैं। धाेनी ने गत वर्ष आईपीएल में कप्तानी छोड़ दी थी। उनके स्थान चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी  ऋतुराज गायकवाड़ को कमान सौंपी थी।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें