Dimple Kapadia करेंगी सास बहू और फ्लेमिगो के साथ अपना ओटीटी डेब्यू

Dimple Kapadia करेंगी सास बहू और फ्लेमिगो के साथ अपना ओटीटी डेब्यू

Dimple Kapadia करेंगी सास बहू और फ्लेमिगो के साथ अपना ओटीटी डेब्यू

मुंबई।  बॉलीवुड अभिनेत्री डिपल कपाड़यिा वेबसीरीज सास बहु और फ्लेमिगो से ओटीटी प्लेटफार्म पर डेब्यू करने जा रही हैं।


डिपल कपाड़िया, ईशा तलवार, राधिका मदन और अंगीरा धर निर्देशक होमी अदजानिया की वेब सीरीज 'सास बहु और फ्लेमिगो’ में नजर आएंगी। डिपल कपाड़िया इस सीरीज से अपना ओटीटी डेब्यू करने जा रही हैं। ईशा तलवार ने सोशल मीडिया पर सीरीज का ट्रेलर शेयर किया है। यह सीरीज 5 मई को हॉटस्टार पर रिलीज होगी। बताया जा रहा है कि इस सीरीज की कहानी एक बहुत ही स्ट्रिक्ट सास और दो भोली सी लगने वाले बहुओं की कहानी है। ईशा तलवार ने ट्रेलर शेयर करते हुए लिखा- चेतावनी! ये कमजोर दिल वालों के लिए नहीं है।


डिपल कपाड़िया ने बताया- 'सास बहु और फ्लेमिगो’ एक ऐसी कहानी हिया जो आम लोगों को भी खास बनाती है। ये स्ट्रोंग और पॉवरफुल महिलायों का ग्रुप है जो एक नैरेटिव सेट कर रही हैं।ज्यादातर ये काम मेल करैक्टर्स करते हैं। लेकिन, आप मेरा यकीन मानिए इस सीरीज में आपको काफी मजेदार करैक्टर देखने को मिलेंगे।