Didwana: पति की मौत के बाद महिला के साथ शुरू हुआ खेल, एक दिन...

इंटरनेट डेस्क। डीडवाना से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर विधवा महिला ने पुलिस थाने में उसे  खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने का मामला दर्ज करवाया है।

Didwana: पति की मौत के बाद महिला के साथ शुरू हुआ खेल, एक दिन...

इंटरनेट डेस्क। डीडवाना से एक ऐसा मामला प्रकाश में आया है, जिसके बारे में जानकर आपके होश उड़ जाएंगे। यहां पर विधवा महिला ने पुलिस थाने में उसे  खाने-पीने की चीजों में नशीला पदार्थ मिलाकर देने का मामला दर्ज करवाया है। खबरों के अनुसार, महिला पति की मौत के बाद मायके मुंबई में रहती है। वह संपत्ति के कारण डीडवाना स्थित ससुराल में आती जाती रहती है। 

महिला जब डीडवाना आई तो उसकी नौकरानी ने अपना खेल शुरू कर दिया। उसने पानी और खाने की चीजों में कुछ संदिग्ध पदार्थ मिलना कर महिला को देना शुरू कर दिया था। इससे महिला बीमार हो गई थी।  अचानक एक दिन उसने कुछ ऐसा देख लिया, जिसके बाद मामले का खुलासा हुआ है। उन्होंने पानी के केन का ढक्कन खुला देखा, जिसे उसने टाइट बंद किया था। इस पर महिला को नौकरानी पर शक हुआ। पानी के कैन को खोलकर पर उसमें सफेद पाउडर जैसा कुछ मिला था।

इसके बाद महिला मुंह बोले भाई के साथ नौकरानी के घर पहुंची। डांट फटकार करने के बाद नौकरानी ने बताया कि ये काम करने के लिए किसी ने पैसे दिए थे। महिला ने पुलिस थाने में इस संबंध में मामला दर्ज करवाया है। 

PC: nytimes

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें