क्या लोकसभा अध्यक्ष Om Birla की बेटी अंजली ने मुस्लिम युवक से की है शादी? ये है सच्चाई

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला अपनी बेटी की शादी के कारण सुर्खियों में आ गए हैं। सोशल मीडिया पर इस शादी ने खूब सुर्खियां बटोरी है। हाल ही में कोटा सांसद ओम बिरला की बेटी अंजली बिरला का विवाह हुआ है। भारतीय सिविल सर्विस अधिकारी अंजली बिरला ने व्यापारी अनीश राजानी के साथ शादी की है।

इस शादी के बाद अंजली बिरला के पति अनीश के धर्म को लेकर सोशल मीडिया पर तरह-तरह की बातें होनी लगी। सोशल मीडिया पर कुछ यूजर्स ने दावा तक दिया है कि अनीश मुस्लिम हैं। एक यूजर ने तो  शादी को लेकर एक आपत्तिजनक टिप्पणी की है। तनवीर नाम के इस व्यक्ति का ये ट्वीट जमकर वायरल हुआ है।

आपको बता दें कि अंजली और अनीश की शादी एक हिंदू रीति रिवाज से संपन्न हुआ है।  अनीश हिंदू सिंधी हैं। इस शादी में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सहित राजस्थान की राजनीति से जुड़े कई दिग्गज शामिल हुए थे। 

PC: aajtak 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें