खेल डेस्क। भारत को दो बार विश्व चैम्पियन बनवाने वाले पूर्व कप्तान एमएस धोनी अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ भारत छोड़ सकते हैं। वह इस संबंध में प्लानिंग कर रहे हैं। बॉलीवुड के अभिनेता केआरके ने एक सोशल मीडिया पोस्ट से इस प्रकार का दावा किया है।
केआरके ने दावा किया कि एमएस धोनी जल्द ही न्यू शिफ्ट होने की तैयारी कर रहे हैं। आईपीएल कॅरियर के खत्म होने के बाद धोनी बड़ा फैसला ले सकते हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बाद भारत का ये पूर्व कप्तान ज्यादा समय खेती पहाड़ों पर बिताता है और लाइमलाइट से दूर रहता है।
हालांकि अभी तक सब संबंध में एमएस धोनी की ओर से किसी प्रकार की पुष्टि नहीं की गई है। इस संबंध में सोशल मीडिया पर भी प्रतिक्रियाएं आई हैं। एक सोशल मीडिया यूजर ने इस संबंध में बोल दिया कि साक्षी धोनी की प्राइवेसी बनाए रखना चाहती है, क्योंकि भारत में धोनी की बहुत ज्यादा प्रसिद्ध के कारण ऐसा मुश्किल है। धोनी की पत्नी चाहती है कि उनकी बेटी जीवा न्यूजीलैंड में पढ़ाई कर सके। ये केवल अनुमान ही है। किसी भी प्रकार की ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
धोनी को बहुत ही पसंद है न्यूजीलैंड
आपको बात दें कि भारत के पूर्व स्टार क्रिकेटर एमएस धोनी को न्यूजीलैंड बहुत ही पसंद है। उन्होंने न्यूजीलैंड के प्रति अपना प्रेम कई बार जाहिर किया है। इस साल आईपीएल शुरू होने से पहले उन्होंने एक साक्षात्कार में कहा था कि वह न्यूजीलैंड में सुबह उठना पसंद करेंगे जो विश्व के सबसे सुरक्षित देश में से एक है। एमएस धोनी ने अपने शानदार खेल से दुनिया में विशेष पहचान बनाई है।
PC: indiatoday
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें
Dhoni is shifting to New Zealand. Virat is shifting to London. Vivek Oberoi has shifted to Dubai. India Main Dhakke Khaane Ke Liye Hain Bhakts.????
— KRK (@kamaalrkhan) June 15, 2025