Dharmendra बीकानेर से बने थे सांसद, कांग्रेस के इस दिग्गज को दी थी शिकस्त, इस कारण छोड़ी राजनीति

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। इसी कारण उनका घर पर ही ईलाज चल रहा था।

Dharmendra बीकानेर से बने थे सांसद, कांग्रेस के इस दिग्गज को दी थी शिकस्त, इस कारण छोड़ी राजनीति

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र का आज 89 साल की उम्र में मुंबई स्थित अपने घर पर निधन हो गया है। वह लंबे समय से अस्वस्थ थे। इसी कारण उनका घर पर ही ईलाज चल रहा था। बॉलीवुड में अपनी बादशाहत साबित करने के बाद उन्होंने राजनीति में भी हाथ आजमाया था। हालांकि उनका राजनीतिक सफर फिल्मों जितना सफल नहीं रहा।

आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। खबरों के अनुसार, धर्मेंद्र ने भाजपा के स्विंग इंडिया अभियान से प्रेरित होकर राजनीति में प्रवेश किया था। इसके बाद बीजेपी ने उन्हें राजस्थान के बीकानेर लोकसभा सीट से टिकट दिया। लोकसभा चुनाव में धर्मेंद्र ने कांग्रेस के प्रत्याशी रमेश्वर लाल डूडी को करीब 60 हजार वोटों शिकस्त दी।

हालांकि उन्होंने एक बाद सांसद रहने के बाद ही राजनीति को अलविदा बोल दिया था। उन्हें राजनीति पसंद नहीं आई।  अपने 5 साल के कार्यकाल में वह बहुत कम बार संसद में नजर आए। बीकानेर के लोगों ने उनपर क्षेत्र में ज्यादा न आने का आरोप भी लगाया। इस संबंध में सनी देओल ने एक साक्षात्कार में कहा था कि धर्मेंद्र को राजनीति पसंद नहीं थी और वे इसका अफसोस करते थे।

PC:  inkhabar
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें