​Dhanteras 2024: केवल सोना-चांदी नहीं धनतेरस पर ये चीजें लाने से भी प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, क्लिक कर जानें

हिंदू परंपरा के अनुसार, दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। ये कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। इस बार धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।लोग इस दिन

​Dhanteras 2024: केवल सोना-चांदी नहीं धनतेरस पर ये चीजें लाने से भी प्रसन्न होती है मां लक्ष्मी, क्लिक कर जानें

BY: Varsha Saini

PC: news24online

हिंदू परंपरा के अनुसार, दिवाली की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है। ये कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान धन्वंतरि और भगवान कुबेर की पूजा करते हैं। इस बार धनतेरस का त्यौहार 29 अक्टूबर 2024 को मनाया जाएगा।लोग इस दिन सोना चांदी, बर्तन, नया वाहन आदि कुछ खरीदते हैं। माना जाता है कि इस से माता लक्ष्मी और भगवान कुबेर का आशीर्वाद मिलता है। लेकिन आपको इस दिन केवल सोना चांदी खरीदने की जरूरत नहीं है आप अन्य चीजें भी खरीद सकते हैं जिनसे आपको देवी देवताओं का आशीर्वाद मिल सकता है। इन्ही के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। 

pc: prabhatkhabar

पान के पत्ते
धनतेरस पर  आपको 5 पान के पत्ते लाकर उन्हें देवी लक्ष्मी को अर्पित करना चाहिए। दिवाली के बाद इन पत्तों को बहते पानी में विसर्जित कर दें। इस से आपको देवी लक्ष्मी का आशीर्वाद मिलेगा। 

देवी लक्ष्मी के पदचिह्न
धनतेरस पर देवी लक्ष्मी के पदचिह्नों को अपने घर लाएं। इन्हे आपको घर के मुख्य दरवाजों से लेकर मंदिर और घर के प्रत्येक कमरे में लगाना चाहिए। 

नई झाड़ू
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना भी बेहद शुभ है। क्योकिं झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और इस से वे खुश होती है। 

लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियाँ
धनतेरस पर देवी लक्ष्मी और भगवान गणेश की मिट्टी की मूर्तियाँ खरीद कर लानी चाहिए। इस से घर में सौभाग्य आता है और बरकत होती है।

धनिया के बीज
देवी लक्ष्मी को धनिया चढ़ाने से वे खुश होती है और धन्य धान्य से भंडार भर्ती है। दिवाली के बाद, बीजों को गायों को खिलाना चाहिए। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें