Dhanteras 2023: धनतेरस पर आप भी जरूर खरीदे ये चीज, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा प्रसन्न

पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत आज से हो चुकी है आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। बता दें की हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है

Dhanteras 2023: धनतेरस पर आप भी जरूर खरीदे ये चीज, मां लक्ष्मी रहेगी हमेशा प्रसन्न

इंटरनेट डेस्क। पांच दिवसीय दीपोत्सव की शुरूआत आज से हो चुकी है आज देशभर में धनतेरस का त्योहार मनाया जा रहा है। बता दें की हर वर्ष कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का पर्व मनाया जाता है। ऐसे में आज खरीदारी का बड़ा महत्व बताया गया है। अजा के दिन खरीदारी करने से घर में सुख और समृद्धि आती है। ऐसे में जानते है क्या खरीदे। 

धनतेरस पर क्या खरीदें

आज धनतेरस के दिन आप घर में सोने या चांदी से बनी कोई भी वस्तु जरूर खरीदकर लाए। सोना चांदी की चीज खरीदने का आज बड़ा महत्व है। 

इसके साथ ही आप आज बर्तन, वाहन और कुबेर यंत्र खरीद कर घर ला सकते है। 

इसके अलावा आपको आज झाड़ू खरीदना चाहिए और उसके साथ में आपका साबुत धनिया भी लेना चाहिए।

धनतेरस के दिन आप कोई कीमती वस्तु नहीं खरीद पा रहे हैं तो साबुत धनिया और नमक जरूर घर ले आएं। इससे धन की कभी कमी नहीं होती है।

इसके अलावा आप गोमती चक्र भी खरीद सकते हैं। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं।

pc- shethepeople.tv, zee business,patrika.com,