इंटरनेट डेस्क। दीवाली पर्व के साथ ही धनतेरस का त्योहार भी पास में आ चुका है। ऐसे में आपके घर में भी इसको लेकर तैयारी चल रही होगा। धनतेरस को बर्तन और सोने-चांदी खरीदना शुभ माना जाता है। ऐसे में धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस के मौके पर झाड़ू खरीदना भी शुभ होता है। झाड़ू को धन की देवी माता लक्ष्मी का रूप माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन घर में पर नया झाड़ू लाने से कर्ज से मुक्ति मिलती है।

कैसी झाड़ू खरीदे
बता दें की धनतेरस पर सींक वाली या फूल वाली अच्छी मजबूत झाड़ू खरीदनी चाहिए। ऐसी झाड़ू खरीदे जो हाथ से बनाई गई हो। झाड़ू लाएं तो उस पर सफेद रंग का धागा बांध दें, जिससे मां लक्ष्मी आपके घर में बनी रहें।

खरीदें इतनी संख्या में झाड़ू
वैसे आपको बता दें की धनतेरस के दिन विषम संख्या में ही झाड़ू खरीदनी चाहिए जैसे 3, 5 या 7 झाड़ू खरीदें। कम से कम तीन झाड़ू अलग अलग कार्यों के लिए खरीदनी चाहिए। इस दिन झाड़ू खरीदने से आप कर्ज से मुक्ति पा सकते है।
pc- abp news, zee news, zee news