प्यार में पागल हो गए देवर-भाभी, दोनों ने मिलकर कर दिया ऐसा कांड कि... 

Devar and Bhabhi went mad in love, both of them together did such a thing that

प्यार में पागल हो गए देवर-भाभी, दोनों ने मिलकर कर दिया ऐसा कांड कि... 

इंटरनेट डेस्क। आज के समय में लोग अक्सर अवैध प्रेम संबध में अंधे हो जाते हैं। इस स्थिति में ना उन्हें रिश्ते की मर्यादा होती है और ना ही समाज और कानून का डर। ऐसे में एक बार फिर से इस तरह का ही एक मामला सामने आया है जहां देवर-भाभी के रिश्ते ने मर्यादा तोड़ते हुए अपना प्यार को परवान चढ़ाने के लिए क्राइम का रास्ता चुन लिया। हालांकि इसमें इन्हें सफलता नहीं मिली और दोनों फिलहाल पुलिस की गिरफ्त में हैं।

क्या है मामला 

ये मामला बिहार के सासाराम से सामने आया है जहां रविता कुमारी नाम की एक महिला का उसके ही देवर राहुल के साथ अवैध संबंध बीते 2 सालों से बना हुआ था। ऐसे में इस बात की जानकारी जब पति रोहित को हुई तो दोनों ने मिलकर अपना रास्ता साफ करने की योजना बना ली। आरोपियों ने पुलिस के सामने अपना आरोप स्वीकार करते हुए बताया कि उन्होंने रात के सोते समय में रोहित की तकिए से गला दबाकर हत्या कर दी।

सुबह घर वालों को मौत पर हुआ शक

इस वारदात को अंजाम देने के बाद दोनों अलग-अलग कमरे में सो गए औऱ सुबह मौत पर रोने का ढोंग करने लगे। इसके बाद परिवार वालों को इस आकस्मिक मौत पर शक हुआ तो उन्होंने पुलिस के मामले की सूचना दे दी। इसके बाद जब पुलिस आई तो आरोपी लगातार अपने बयान बदलते रहे। पुलिस को उसी समय दोनों पर शक हो गया था लेकिन पोस्टमार्टम के बाद सारी सच्चाई लोगों के सामने आ गई।  

PC : News18