Delhi Metro Delayed: बड़ी खबर! इस रूट पर देरी से चल रही है दिल्ली मेट्रो, तुरंत चेक करें डिटेल्स

Delhi Metro Delayed: Big News! Delhi Metro is running late on this route, check details Immediately

Delhi Metro Delayed:  बड़ी खबर! इस रूट पर देरी से चल रही है दिल्ली मेट्रो, तुरंत चेक करें डिटेल्स

Delhi Metro Delayed: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मेट्रो सेवा में देरी सामने आ रही है। इससे सुबह काम पर जाने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। येलो लाइन पर मेट्रो सेवा देरी से चल रही है।


डीएमआरसी ने ट्वीट के जरिए जानकारी दी

डीएमआरसी के मुताबिक, दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच मेट्रो देरी से चल रही है. दिल्ली मेट्रो ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी। डीएमआरसी ने ट्वीट किया, 'येलो लाइन अपडेट, कश्मीरी गेट और केंद्रीय सचिवालय के बीच सेवाओं में देरी। अन्य सभी लाइनों पर सामान्य सेवा।

देरी का कारण पता नहीं

दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन पर परिचालन में देरी के कारण लोगों को आवाजाही में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. हालांकि, अन्य लाइनों पर मेट्रो सेवाएं सामान्य रूप से चल रही हैं। जिस वजह से मेट्रो लेट चल रही है, इस बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है।


लेकिन, येलो लाइन मेट्रो से सफर करने वाले लोगों को अपने गंतव्य के लिए करीब 1 घंटा पहले निकल जाना चाहिए, नहीं तो मेट्रो परिचालन में देरी के कारण उन्हें अपने गंतव्य तक पहुंचने में देरी हो सकती है.

चौथे चरण के लिए तेजी से काम चल रहा है

बता दें कि दिल्ली-एनसीआर के लोगों के लिए दिल्ली मेट्रो लाइफ लाइन की तरह है। रोजाना कई लोग इससे सफर करते हैं। दिल्ली मेट्रो अब चौथे चरण पर काम कर रही है। इसके बनने के बाद इंटरचेंज के दौरान लगने वाले समय में कमी आएगी।

(photo credit rightsofemployees)