Delhi: पहले इंस्टाग्राम पर की दोस्ती, इसके बाद महिला को होटल बुलाकर किया दुष्कर्म     

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से अब दुष्कर्म के एक साल पुराने चौंकाने वाले मामले का खुलासा हुआ है। इस संबंध में शुक्रवार को पुलिस थान में एफआईआर  दर्ज कराई है। महिला ने एक फाइव स्टार होटल में दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है।

खबरों के अनुसार, महिला ने दक्षिणी दिल्ली के अमित नाम के युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज करवाया है। महिला ने ये मामला करीब एक साल पुराना बताया है। महिला ने पुलिस को अपनी शिकायत में बताया कि गत वर्ष उसके पति की मौत हो गई थी।

इसके बाद  इंस्टाग्राम पर उसकी दोस्ती अमित नाम के युवक से हुई थी। वह  साउथ दिल्ली में व्यवसाय करता है। अपने साथ हुई दुष्कर्म की घटना को लेकर पीड़ित महिला ने बताया कि गत वर्ष दिसंबर मे अमित ने उसे फाइव स्टार होटल बुलाकर बलात्कार किया। पुलिस ने इस संबंध में एफआईआर दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है। जल्द ही मामले में पुलिस बड़ा खुलासा कर सकती है। 

PC: mumbaitak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें