Delhi Capitals का बदलेगा कप्तान, इन दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी

खेल डेस्क। वुमेंस प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है। डब्ल्यूपीएल के आगामी संस्करण की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है।

Delhi Capitals का बदलेगा कप्तान, इन दिग्गज को मिल सकती है जिम्मेदारी

खेल डेस्क। वुमेंस प्रीमियर लीग का आगामी संस्करण शुरू होने से पहले दिल्ली कैपिटल्स को लेकर एक बड़ी खबर आई है। डब्ल्यूपीएल के आगामी संस्करण की शुरुआत 9 जनवरी से होने वाली है। टूर्नामेंट के शुरू होने से ठीक पहले दिल्ली कैपिटल्स की फ्रेंचाइजी अपने नए कप्तान का आज ऐलान करने वाली है। खबरों के अनुसार, वुमेंस प्रीमियर लीग के आगामी सीजन के लिए जेमिमा रोड्रिग्ज को दिल्ली कैपिटल्स का कप्तान नियुक्त किया जा सकता है। दिल्ली कैपिटल्स ने भी इस बात के संकेत दिए हैं।

दिल्ली कैपिटल्स की ओर से सोमवार को एक वीडियो शेयर किया, जिसमें जानकारी दी गई की मंगलवार को शाम 6 बजे स्टार स्पोर्ट्स और जियोहॉटस्टार पर एक बड़ी घोषणा की जाएगी।  इसके बाद से क्रिकेट प्रशंसकों की ओर से कई प्रकार के कयास लगाए जा रहे हैँ। माना जा रहा है कि दिल्ली कैपिटल्स  डब्ल्यूपीएल के लिए नई कप्तान की घोषणा करने वाली है। दिल्ली कैपिटल्स के मालिक पार्थ जिंदल की ओर से संकेत मिल चुके हैं कि जेमिमा ही टीम की नई कप्तान बनेंगी।  

मेग लैनिंग फ्रैंचाइजी से अलग हो चुकी हैं अलग

आपको बता दे कि मेग लैनिंग फ्रैंचाइजी से अलग हो चुकी है। दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें रिलीज कर दिया था। इसके बाद से जेमिमा कप्तानी की रेस में सबसे आगे आ गई हैं। हालांकि कप्तानी के लिए साउथ अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ट का नाम भी दौड़ में शामिल है, उन्होंने साउथ अफ्रीका को महिला वर्ल्ड कप फाइनल तक पहुंचाया था। आज पता चल जाएगा कि दिल्ली की नई कप्तान कौन होंगी।

PC:  thesportstak