Delhi Assembly Elections: अब भारतीय जनता पार्टी ने उठा लिया है ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पांच फरवरी को विधानसभा चुनाव के लिए मतदान होगा। वहीं परिणाम आठ फरवरी को घोषित किया जाएगा। चुनाव के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान शुरू हो चुका है।

इसी बीच भारतीय जनता पार्टी ने एक उम्मीदवार की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। भाजपा ने मुस्तफाबाद से मोहन सिंह बिष्ट को टिकट दिया है। वह करावल नगर के विधायक हैं, लेकिन इस सीट के पर इस बार भाजपा ने आम आदमी पार्टी से पार्टी में आए कपिल मिश्रा को टिकट दिया है। इससे मोहन सिंह बिष्ट भी पार्टी थोड़े नाराज हो गए थे। अब भाजपा ने  मुस्तफाबाद सीट से उन्हें अपना उम्मीदवार बनाया है। 

आपको बता दें कि मोहन सिंह बिष्ट ने इससे पहले करावल नगर सीट से कपिल मिश्रा को टिकट देने के पार्टी के फैसले को गलत बताया था। इस दौरान उन्होंने ये भी बोल दिया था कि मैं इसी सीट से नामांकन दर्ज करूंगा। इसके कुछ देर बाद ही भारतीय जनता पार्टी ने तीसरी लिस्ट जारी कर  मोहन सिंह बिष्ट को मुस्तफाबाद सीट से टिकट दे दिया। 

PC: newindianexpress
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें