Deepika Padukone: सितंबर में माता पिता बनेंगे दीपिका और रणवीर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Deepika Padukone: सितंबर में माता पिता बनेंगे दीपिका और रणवीर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

Deepika Padukone: सितंबर में माता पिता बनेंगे दीपिका और रणवीर, सोशल मीडिया पर दी जानकारी

इंटरनेट डेस्क। बॉलीवुड एक्टर्स रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने अपने फैंस को खुशखबरी दी है। बता दंे की दीपिका-रणवीर के घर जल्द ही किलकारी गूंजने वाली है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो दीपिका और रणवीर माता पिता बनने वाले हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करके प्रेग्नेंसी की अनाउंसमेंट की है।

खबरों की माने तो दीपिका की प्रेग्नेंसी की खबर सुनकर फैंस एक्साइटेड हो गए हैं। दीपिका ने पोस्ट में बताया है कि वो सितंबर में बच्चे को जन्म देंगी। दीपिका ने पोस्ट शेयर करते हुए हाथ जोड़ने वाली और इविल आई इमोजी पोस्ट की है। उन्होंने जो पोस्टर शेयर किया है उसमें लिखा है- सितंबर 2024, दीपिका-रणवीर साथ ही इस फोटो पर बच्चों के कपड़े, शूज, बैलून बने हुए हैं।

इधर दीपिका ने जैसे ही प्रेग्नेंसी की खबर सोशल मीडिया पर शेयर की तो सेलेब्स से लेकर फैंस तक खुशी से झूम उठे। सभी उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं दी है। विक्रांत मेसी ने लिखा- ओएमजी... बहुत बहुत शुभकामनाएं आप दोनों को। कृति सेनन ने लिखा- ओएमजी, आप दोनों को बधाई।

pc- tv9