DA Hike: होली के त्योहार से पहले बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! केन्द्र सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार रंगों के त्योहार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

DA Hike: होली के त्योहार से पहले बढ़ जाएगी सरकारी कर्मचारियों की सैलरी! केन्द्र सरकार उठा सकती है ये बड़ा कदम

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार रंगों के त्योहार होली से पहले सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है। खबरों के अनुसार, केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार डीए में बढ़ोतरी का ऐलान कर सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दे सकती है।

बढ़ोतरी के साथ कर्मचारियों को फरवरी के वेतन से इसका लाभ भी दिया जा सकता है। वहीं जनवरी महीने का एरियर भी केन्द्र सरकार की ओर दिया जा सकता है। केन्द्र सरकार की ओर से कर्मचारियों का इस बार दो प्रतिशत डीए बढ़ा सकती है। खबरों के अनुसार, कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को 1 जनवरी, 2026 से महंगाई भत्ते (डीए) में 2  प्रतिशत तक सीमित इजाफा किया जा सकता है।

अगर सरकार की ओर से  2 प्रतिशत के इजाफे की मंजूरी देती है तो डीए और महंगाई राहत (डीआर) मौजूदा 58% से बढ़कर बेसिक पे का लगभग 60 प्रतिशत हो जाएगा। हालांकि अभी डीए बढ़ोतरी 7वें वेतन आयोग के तहत ही किए जाने की संभावना है।

PC: ndtv

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें