Crude oil हो गया महंगा, अब बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के दौरान कच्चे तेल की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि कच्चा तेल कच्चा तेल चार साल में सबसे महंगा हो गया है।

Crude oil हो गया महंगा, अब बढ़ सकती हैं पेट्रोल-डीजल की कीमतें

इंटरनेट डेस्क। अमेरिका और ईरान के बीच जारी विवाद के दौरान कच्चे तेल की कीमतों को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि कच्चा तेल कच्चा तेल चार साल में सबसे महंगा हो गया है। कच्चे तेल की कीमत126 डॉलर प्रति बैरल के पार हो चुकी है। खबरों के अनुसार, ब्रेंट क्रूड की कीमत लगभग 126.31 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच चुकी है।

मार्च 2022 के बाद ये इसका सबसे ऊंचा स्तर है। 2022 के बाद पहली बार कच्चे तेल की कीमतें 120 डॉलर प्रति बैरल के पार हुई है। कच्चे तेल की कीमतों में इजाफा होने से आगामी समय में पेट्रोल-डीजल उपभोक्ताओं को बड़ा झटका लग सकता है। सरकारी कंपनियों द्वारा दोनों ईंधनों की कीमतों में इजाफा किए जाने का बड़ा निर्णय लिया जा सकता है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर हालात नहीं सुधरे, तो तेल कीमतों में और बड़ी तेजी देखने को मिल सकती है। पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ती हैं तो ये आजमन के लिए बड़ा झटका साबित होगा।

PC:  navbharattimes.indiatimes