Crime: चिप्स दिलाने के बहाने 5 साल की मासूम को साथ ले गया दरिंदा फिर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार

नीलांबूर में चिप्स दिलाने के बहाने एक मजदूर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओडिशा बालेश्वर निवासी अली हुसैन उर्फ रॉबी (53) को नीलांबूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पहले बच्ची को चिप्स दिलाने का लालच दिया

Crime: चिप्स दिलाने के बहाने 5 साल की मासूम को साथ ले गया दरिंदा फिर किया दुष्कर्म, ऐसे हुआ गिरफ्तार

pc: ऑपइंडिया - OpIndia

नीलांबूर में चिप्स दिलाने के बहाने एक मजदूर ने पांच साल की बच्ची से दुष्कर्म किया। इसके बाद प्रवासी मजदूर को गिरफ्तार कर लिया गया है। ओडिशा बालेश्वर निवासी अली हुसैन उर्फ रॉबी (53) को नीलांबूर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसने पहले बच्ची को चिप्स दिलाने का लालच दिया और फिर अपने साथ लेकर चला  गया। उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म भी किया। ये घटना गुरुवार रात की है। 

बच्ची जब रट हुए पहुंची तो इस घटना का पता चला। इसके बाद परिवार के लोगों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई और बच्ची को नीलांबूर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। बच्ची को कई चोटें आई है। आरोपी भागने की कोशिश कर रहा था लेकिन पुलिस ने नीलांबूर के एक कबाड़खाने में छिपे हुए उसे पकड़ लिया। 

नीलांबूर इंस्पेक्टर मनोज के अनुसार आरोपी दूसरे राज्य का रहने वाला था इसलिए आगे की कार्रवाई नहीं हो सकी। इसके लिए उसे हिरासत में लेकर ही सुनवाई करने के लिएअदालत में विशेष अर्जी दी गई है। 

पुलिस ने बताया कि बच्ची आरोपी को जानती थी, इसलिए वह उसके साथ  चली गई। वह पास के ही एक क्वार्टर के कमरे में उसे ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इंस्पेक्टर के अलावा एएसआई सुधीर, एससीपीओ अजीत, रमेश, होमगार्ड माधवन आदि ने आरोपी को पकड़ा। मंजेरी कोर्ट में पेश किए गए आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें