Crime: नाबालिग लड़की को खिलाया नशीला केक फिर किया गैंगरेप , सभी रेपिस्ट 15 साल के...

राजस्थान के जोधपुर में महिलाओं और नाबालिगों के साथ होने वाले जुर्म बढ़ते ही जा रहे हैं। अब बासनी इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। एक 15 साल की लडकी के साथ 2 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया।

Crime: नाबालिग लड़की को खिलाया नशीला केक फिर किया गैंगरेप , सभी रेपिस्ट 15 साल के...

PC: Bhaskar

राजस्थान के जोधपुर में महिलाओं और नाबालिगों के साथ होने वाले जुर्म बढ़ते ही जा रहे हैं। अब बासनी इलाके से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। एक 15 साल की लडकी के साथ 2 नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप किया। पहले तो दोनों लड़कों ने नाबालिग को बर्थडे पार्टी के बहाने बुलाया और फिर दरिंदगी को अंजाम दिया। 

बर्थडे पार्टी के बहाने लड़की को रेस्टोरेंट में बुलाया और…

थानाधिकारी मोहम्मद सफीक ने कहा पीड़िता ने अपने परिवार के साथ आ कर गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करवाई है। रिपोर्ट के अनुसार पीड़िता शुक्रवार सुबह अपने घर पर ही थी तब उन्ही नाबालिग लड़कों ने उसे कॉल करके बर्थडे पार्टी के बहाने एक रेस्टोरेंट में बुलाया।

केक में कुछ नशीला पदार्थ मिलाकर की गई दरिंदगी

लड़कों से जान पहचान होने के चलते पीड़िता अपनी सहेली के साथ वहां गई। इसी बीच दोनों लड़कों ने केक में नशीला पदार्थ मिला रखा था। इसे खाते ही लड़की बेहोश हो गई और फिर लड़कों ने उसे कमरे में ले जाकर गैंगरेप किया। जब पीड़िता को होश आया तो उसने इस बात की जानकारी घर वालों को दी।  अब कल रात केस दर्ज किया गया है। आज लड़की का‌ मेडिकल कराया गया है।

खगाले जा रहे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज

 पुलिस ने मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। मामले की जांच जोधपुर पश्चिम एसीपी छवी शर्मा खुद कर रही है। पुलिस आरोपियों की तलाश में इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरा के फुटेज और अन्य तथ्यों को एकत्रित कर रही है।