Crime: मोबाइल पर गंदी फिल्म देख भाई ने बगल में सो रही बहन का किया रेप, मां ने की सबूत मिटाने में मदद

मध्य प्रदेश के रीवा से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसपर आपको यकीन नहीं होगा। जावा इलाके में 13 साल के किशोर ने अपनी 9 साल की बहन के साथ रेप किया फिर अपनी ही मां के सामने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। 

Crime: मोबाइल पर गंदी फिल्म देख भाई ने बगल में सो रही बहन का किया रेप, मां ने की सबूत मिटाने में मदद

pc: live hindustan

मध्य प्रदेश के रीवा से बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है जिसपर आपको यकीन नहीं होगा। जावा इलाके में 13 साल के किशोर ने अपनी 9 साल की बहन के साथ रेप किया फिर अपनी ही मां के सामने उसकी गला दबा कर हत्या कर दी। 

मां ने इस बात की जानकारी पुलिस को देने के बजाय सबूत छुपाने में अपने बेटे की मदद की। बहनों ने भी आरोपी का साथ दिया और कीड़े के काटने से मौत की बात बताई। मामले का खुलासा करके पुलिस ने चारों आरोपियों को जेल भेज दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि ये घटना 24 जुलाई की है। 

पुलिस ने एसआईटी गठित की

पुलिस को जब 9 साल की बच्ची की मौत के बारे में पता चला तो उन्होंने इस बात की जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया जिसमें रेप और गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई। पुलिस के आईजी, डीआईजी और एसपी ने आगे की जांच के लिए गाँव का दौरा किया। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसआईटी का गठन किया।

पुलिस को था घर वालों पर शक 

परिवार में चार लड़कियां, एक लड़का और माता-पिता सहित छह सदस्य हैं। घर में कोई भी दरवाजे नहीं थे। जहां पर मासूम की मौत हुई वहां वह अपने 13 साल के भाई के साथ सो रही थी। दो बहने और उनकी मां अलग सो रही थी। पुलिस ने करीब 50 लोगों से पूछताछ की और इसके बाद उन्हें घर वालों पर शक हुआ। सख्ती से पूछताछ करने पर सभी के बयान अलग-अलग थे। आखिर में उन्होंने जुर्म कबूल कर लिया। 

मां के सामने गला घोंटकर मारा

जानकारी के अनुसार, 12 साल के उम्र के लड़के को गन्दी आदत पड़ गई थी और वो फोन पर पोर्न वीडियो देखने लगा था। उसने अपने साथ सो रही बहन का मुंह दबाकर रेप किया। जब बहन ने कहा कि वह पिता को इसकी जानकारी देगी। तो वह डर गया और उसे मार डाला। जब उसे लगा की बहन मर गई है तो मां को इसके बारे में बताया। मां ने देखा कि लड़की की साँसे चल रही थी। इसके बाद किशोर ने मां के सामने ही उसे गला दबाकर मार दिया। इस दौरान बहनें भी उठ गईं। चारों ने मिलकर घटना को छुपाने के लिए सभी को कीड़ा काटने की बात बताई। 

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें