सुनील शर्मा का टिकट वापस लेने को लेकर CP Joshi ने बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। लोकसभा चुनाव के लिए पहले चरण का मतदान होने से पहले प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा है। सांसद सीपी जोशी ने कांग्रेस के लिए यहां तक बोल दिया कि लोकसभा चुनाव से पूर्व कांग्रेस बैसाखी पर आई गई है और गठबंधन में कमजोरी साफ दिख रही है।

इस दौरान सीपी जोशी ने जयपुर शहर सीट से सुनील शर्मा को टिकट वापस लेने को लेकर भी कांग्रेस पर तंज कसा है। खबरों के अनुसार, सीपी जोशी ने इस संबंध में जयपुर में इंडिया डॉयलॉग के पूर्व डायेक्टर सुनील शर्मा को जयपुर लोकसभा सीट से टिकट देने और फिर टिकट वापस लेने को प्रत्याशी के अपमान से जोड़ा।

उन्होंने यहां तक बोल दिया कि सुनील शर्मा से टिकट वापस लेकर कांग्रेस ने उन्हें अपमानित किया। सीपी जोशी ने कहा कि कांग्रेस या तो सोच समझकर नहीं देती या फिर यह उनकी प्रक्रिया का हिस्सा है। इस दौरान उन्होंने भाजपा को लेकर भी अपनी प्रतिक्रया दी है। उन्होंने कहा कि  भाजपा में कमल का निशान सर्वोपरि है। 

PC: arlivenews