ओम बिड़ला के फिर से लोकसभा अध्यक्ष बनने पर CP Joshi ने बोल दी ये बड़ी बात

इंटरनेट डेस्क। ओम बिड़ला के लगातार दूसरी बार लोकसभा अध्यक्ष बनने पर राजस्थान में भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने बधाई दी है। 

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी ने एक्स के माध्यम से कहा कि ओम बिड़ला को एक बार पुन: लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अनंत शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 2019 से 2024 के दौरान नई संसद भवन के निर्माण, लोकसभा का कार्य पेपर लेस करने जैसे कई उपयोगी कार्य करने वाले ओम बिड़ला का पुन: इस पद पर चयन ऐतिहासिक क्षण है।  प्रदेशवासियों के लिए यह खुशी का मौका है कि उनके जनप्रतिनिधि को देश में इतना महत्वपूर्ण सम्मान मिला है।

राजेन्द्र राठौड़ ने एक्स के माध्यम से कहा कि कोटा-बूंदी संसदीय क्षेत्र से लोकप्रिय सांसद ओम बिड़ला को एक बार पुन: लोकसभा अध्यक्ष चुने जाने पर अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में विगत 5 वर्ष में संसदीय लोकतंत्र को मजबूत करने की दिशा में कई ऐसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए जिससे जनता का संसद के प्रति विश्वास बढ़ा है। आपका 18वीं लोकसभा अध्यक्ष के रूप में सुशोभित होना विशेषकर राजस्थान की जनता के लिए बेहद सौभाग्य और गर्व की बात है। निश्चित तौर पर आपके मार्गदर्शन में लोकसभा का आगामी 5 वर्ष का कार्यकाल भारत के भविष्य को नई दिशा प्रदान करेगा।

PC: ndtv
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें