Covid-19: देश में 24 घंटों में कोराना के 797 नए मरीज, 5 लोगों की मौत, जेएन.1 वैरिएंट के बढ़ रहे मरीज

इंटरनेट डेस्क। देशभर में कोरोना के केस लगातार बढ़ते जा रहे है, पिछले 24 घंटे में 797 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। साथ ही 5 लोगों की कोरोना से मौत हुई है। 7 महीने बाद कोरोना के इतने मामले दर्ज हुए हैं। इससे पहले 19 मई 2023 को 865 केस दर्ज हुए थे। 

बता दें की देश में इस समय कुल एक्टिव केस की संख्या 4091 हो गई है। यानी इन मरीजों का फिलहाल इलाज चल रहा है। इनमें से केरल में सबसे ज्यादा 2522, कर्नाटक में 568 और महाराष्ट्र में 369 संक्रमित हैं। वहीं, कोरोना के नए जेएन.1 वैरिएंट से संक्रमित मरीजों की संख्या 145 हो गई है।

बता दें की फरवरी 2020 में देश में पहला कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। तब से अब तक देश में 4.50 करोड़ लोग इस वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। 4.44 करोड़ ठीक हुए हैं। जबकि 5.33 लाख की मौत हुई है।

pc- navbharat

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।