कांग्रेस ने Gehlot और Pilot को दे दी अब ये बड़ी जिम्मेदारी, दोनों मिलकर करेंगे ये काम 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों नेताओं की फिर से नजदीकियां बढ़ती नजर रही हैं।

कांग्रेस ने Gehlot और Pilot को दे दी अब ये बड़ी जिम्मेदारी, दोनों मिलकर करेंगे ये काम 

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट इन दिनों सुर्खियों में बने हुए हैं। दोनों नेताओं की फिर से नजदीकियां बढ़ती नजर रही हैं। अब गहलोत और पायलट को लेकर एक बड़ी खबर आई है। खबर ये है कि कांग्रेस की ओर से अब प्रदेश के इन दोनों ही नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी गई है।

राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के दिल्ली आवास पर पार्टी नेताओं की महत्वपूर्ण बैठक हुई है। इसमें प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, सीपी जोशी सहिम कई बड़े नेता शामिल हुए हैं। खबरों के अनुसार, इस बैठक में कांग्रेस ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल का गठन किया गया है।

इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट सहित 24 नेताओं को शामिल किया गया है। इस नेताओं द्वारा अब ओबीसी मोर्चे को सक्रिय करने के लिहाज से नई रणनीति बनाई जाएगी। यानी अब प्रदेश के ये दोनों नेता पार्टी में फिर से अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते नजर आएंगे।

PC: tv9hindi 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें