Congress ने कर डाली अब इस संबंध में जांच की मांग, कहा-अग्निवीरों से जुड़े ये मामले...

इंटरनेट डेस्क। जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तैनात अग्निवीर निखिल डडवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत को लेकर कांगे्रस की ओर से प्रतिक्रिया आई है। अग्निवीर निखिल डडवाल की मौत में कांग्रेस ने दुख प्रकट किया है।

वहीं कांग्रेस की ओर से इस संबंध में जांच करवाने की मांग की गई है। कांग्रेस ने इस संबंध में ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के अखनूर में तैनात अग्निवीर निखिल डडवाल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। कुछ खबरों में उनके आत्महत्या करने की बात है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें। हमारी संवेदना उनके परिवार के साथ है। यह पहली घटना नहीं है।

इसी महीने आगरा के एयरफोर्स कैंपस में अग्निवीर श्रीकांत चौधरी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली थी। पिछले साल अक्टूबर में अग्निवीर अमृतपाल सिंह ने जम्मू-कश्मीर में ड्यूटी के दौरान अपनी जान ले ली थी। वहीं नवंबर, 2023 में ही अग्निवीर की ट्रेनिंग ले रही अपर्णा नायर ने खुदकुशी कर ली थी। 

अग्निवीरों से जुड़े ये मामले बेहद गंभीर हैं और कई सवाल खड़े कर रहे हैं। ये जवान किस दबाव में काम कर रहे हैं? इन जवानों को आत्महत्या के लिए क्यों मजबूर होना पड़ रहा है?  ये युवाओं के भविष्य और देश की सुरक्षा से जुड़ा बेहद संवेदनशील मामला है, इसकी जांच होनी चाहिए।

PC: business-standard
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें