Congress General Assembly: कांग्रेस अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा

कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर में आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए

Congress General Assembly:  कांग्रेस  अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक निकालेगी भारत जोड़ो यात्रा

इंटरनेट डेस्क। कांग्रेस का 85वां राष्ट्रीय महाधिवेशन रायपुर में आयोजित हुआ। इसमें कांग्रेस पार्टी के सभी बड़े नेताओं ने अपने अपने विचार प्रकट किए। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खरगे ने  कहा की नई कांग्रेस का आगाज हो रहा है, तो वहीं सोनिया गांधी ने भी अपने विचार प्रकट किए। राहुल गांधी ने भी लगभग 32 मिनट की अपनी स्पीच में हर बिंदु को टच करने की कोशिश की। 

इस 85वें अधिवेशन में कांग्रेस ने अपने संविधान में छोटे-बड़े 85 संशोधन किए है। साथ ही कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा- पार्टी अरुणाचल प्रदेश से गुजरात तक भारत जोड़ो यात्रा निकालने पर विचार कर रही है। राहुल ने भाषण में भारत जोड़ो यात्रा, अडाणी हिंडनबर्ग केस, चीन पर जयशंकर के बयान पर अपनी बात की।

वहीं सोनिया गांधी ने राजनीति से रिटायरमेंट का इशारा भी किया। सोनिया ने अपने संबोधन में कहा था- भारत जोड़ो यात्रा के साथ ही मेरी राजनीतिक पारी भी अब अंतिम पड़ाव पर है। ऐसे में कांग्रेस की दूसरे फेज की भारत जोड़ो यात्रा के अंत में सोनिया गांधी संन्यास का ऐलान भी कर सकती है।