कॉमेडियन Khayali Saharan पर लगा बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन ख्याली सहारन पर जयपुर में एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी और उन्होंने बताया है

कॉमेडियन Khayali Saharan पर लगा बलात्कार का आरोप, पुलिस ने दर्ज किया मामला

फेमस स्टैंड-अप कॉमेडियन ख्याली सहारण पर जयपुर में एक महिला से कथित तौर पर बलात्कार करने का मामला दर्ज किया गया है। इस घटना की जानकारी पुलिस ने गुरुवार को दी और उन्होंने बताया है कि महिला की शिकायत के आधार पर मंगलवार को मानसरोवर पुलिस थाने में कॉमेडियन कलाकार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
 
पुलिस के मुताबिक, यह घटना सोमवार को हुई जब कॉमेडियन, जो कि आप कार्यकर्ता हैं, ने नौकरी दिलाने के बहाने मानसरोवर इलाके में एक होटल के कमरे में महिला के साथ कथित तौर पर "नशे की हालत" में बलात्कार किया।

सब-इंस्पेक्टर संदीप यादव ने कहा, "महिला की शिकायत के बाद कॉमेडियन के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 (बलात्कार) के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।" पुलिस ने बताया है कि श्रीगंगानगर की रहने वाली महिला एक फर्म में मार्केटिंग एक्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। करीब एक महीने पहले वह एक अन्य महिला के साथ काम के लिए मदद मांगने कॉमेडियन के संपर्क में आई थी।

पुलिस ने कहा "ख्याली ने एक होटल में दो कमरे बुक किए, एक अपने लिए और दूसरा दोनों महिलाओं के लिए। कॉमेडियन ने कथित तौर पर बीयर पी और महिलाओं से जबरन बीयर पीने को कहा। बाद में, महिलाओं में से एक कमरे से चली गई और उन्होंने दूसरी महिला के साथ बलात्कार किया।"

संपर्क करने पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता योगेंद्र गुप्ता ने कहा, "आप के लाखों कार्यकर्ता हैं और वह (ख्याली) उनमें से एक हैं। वह अपने निजी जीवन में क्या करते हैं, यह अलग बात है। इसका पार्टी से कोई लेना-देना नहीं है।"