CM Bhajanlal Sharma ने अचानक राजभवन पहुंच नए राज्यपाल से की भेंट, क्या हैं इसके सियासी मायने?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजभवन स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात की। कलराज मिश्रण के बाद हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने हैं। 

CM Bhajanlal Sharma ने अचानक राजभवन पहुंच नए राज्यपाल से की भेंट, क्या हैं इसके सियासी मायने?

इंटरनेट डेस्क। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज राजभवन स्थित गेस्ट हाउस में प्रदेश के नए राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात की। कलराज मिश्रण के बाद हरिभाऊ किसनराव बागड़े राजस्थान के नए मुख्यमंत्री बने हैं। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आज सोशल मीडिया के माध्यम से राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े से मुलाकात की जानकारी दी है। 

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में ट्वीट किया है। उन्होंने ट्वीट किया कि आज राजभवन स्थित गेस्ट हाउस में राजस्थान के नवनियुक्त महामहिम राज्यपाल हरिभाऊ किसनराव बागड़े जी से शिष्टाचार भेंट कर नवीन दायित्व हेतु समस्त राजस्थान परिवार की ओर से हार्दिक मंगलकामनाएं प्रेषित की। 

सीएम भजनलाल शर्मा ने इस संबंध में कहा कि मुझे पूर्ण विश्वास है कि उनके कुशल नेतृत्व और मार्गदर्शन में हमारा प्रदेश विकसित राजस्थान की दिशा में नवीन उपलब्धियाँ दर्ज करते हुए प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा। आपको बता दे कि राष्ट्रपति ने हाल ही में देश के कई राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए थे।

PC: x
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें