CM Bhajanlal ने लोगों को दी सरकार की इस एडवाइजरी की पालना करने की सलाह

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। इस सीजन में तापमान 46 डिग्री के पार जा चुका है।

CM Bhajanlal ने लोगों को दी सरकार की इस एडवाइजरी की पालना करने की सलाह

जयपुर। राजस्थान में इन दिनों लोगों को भीषण गर्मी का कहर झेलना पड़ रहा है। इस सीजन में तापमान 46 डिग्री के पार जा चुका है। प्रदेश में जारी भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) के दौर के मद्देनजर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने आमजन से एहतियात बरतने की अपील करते हुए राज्य सरकार की एडवाइजरी की पालना करने की सलाह दी है। 

सीएम भजनलाल ने कहा कि नागरिक लू के दुष्प्रभावों से बचने के लिए आवश्यक सावधानियां सुनिश्चित करें। विशेष रूप से बच्चे, वृद्धजन, गर्भवती महिलाएं एवं बीमार व्यक्ति अतिरिक्त ध्यान रखें। दोपहर 12 बजे से 3 बजे के बीच धूप में बाहर अनावश्यक निकलने से बचें।

उन्होंने कहा कि हीट स्ट्रोक के गंभीर लक्षण जैसे बेहोशी, तेज बुखार की स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता प्राप्त करें। आवश्यकता पड़ने पर नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाएं अथवा टोल-फ्री नंबर 108 अथवा 112 पर संपर्क करें ताकि समय पर सहायता उपलब्ध कराई जा सके।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने विभिन्न कार्यस्थलों पर नियोजित श्रमिकों, किसानों एवं पशुपालकों से लू एवं हीट स्ट्रोक से बचाव के लिए विशेष सावधानी बरतने की अपील की है। साथ ही, उन्होंने आमजन से संवेदनशीलता के साथ पशु और पक्षियों के खाने और पानी की व्यवस्था में सहयोग करने की अपील भी की है।

लोगों का घरों से बाहर निकला मुश्किल
आपको बता दें कि प्रदेश के कई जिलों में इन दिनों इतनी भीषण गर्मी पड़ रही है कि लोगों का दोपहर समय घरों से बाहर निकलना भी मुश्किल हो गया है। लोगों को अब रात के समय भी गर्मी से राहत नहीं मिल रही है।

PC: dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें