जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज बड़ी बात कही है।

जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है: Ashok Gehlot

जयपुर। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर आज बड़ी बात कही है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि जलवायु परिवर्तन आज हमारे सामने एक गंभीर चुनौती बनकर खड़ा है, जिसका खामियाजा हमारी आने वाली पीढ़ियों को भुगतना पड़ सकता है। यही कारण है कि पर्यावरण का संरक्षण और प्राकृतिक संतुलन बनाए रखना हम सभी का साझा और परम दायित्व है।

कांग्रेस सरकार ने सदैव प्रकृति और विकास में संतुलन को प्राथमिकता दी है। अपने कार्यकाल के दौरान हमने जयपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों में पार्कों का निर्माण कर 'ग्रीन लंग्स' का विस्तार किया, हर जिले में 'लव-कुश वाटिकाओं' की स्थापना की और 'ट्री आउटसाइड फॉरेस्ट इन राजस्थान' (TOFR) जैसी महत्वाकांक्षी योजनाएं शुरू कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में ऐतिहासिक व ठोस कार्य किए।

अशोक गहलोत ने कहा कि आज 'विश्व पर्यावरण दिवस' के अवसर पर आइए हम सब मिलकर संकल्प लें कि अधिक से अधिक वृक्षारोपण करेंगे और जल, जंगल, जमीन के संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभाएंगे। हमारा यही प्रयास आने वाली पीढ़ियों के लिए एक स्वच्छ, हरित और सुरक्षित भविष्य की नींव रखेगा। प्रकृति के प्रति यही हमारी सच्ची जिम्मेदारी और आने वाले कल के प्रति सबसे बड़ी प्रतिबद्धता है।

PC: aajtak
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें