Operation Sindoor को लेकर चीन ने किया था ऐसा, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था।

Operation Sindoor को लेकर चीन ने किया था ऐसा, अमेरिकी रिपोर्ट में हुआ ये चौंकाने वाला खुलासा

इंटरनेट डेस्क। पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत ने पाकिस्तान और पीओके में आतंकी संगठनों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर चलाया था। इसके तहत भारतीय सुरक्षाबलों ने कई आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया था। इसके बाद पाकिस्तान ने भारत के राफेल लड़ाकू विमान को मार गिराने का झूठा दावा किया था। अब ऑपरेशन सिंदूर को लेकर अमेरिकी रिपोर्ट में एक चौंकाने खुलासा हुआ है। खबरों के अनुसार, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि चीन ने जानबूझकर राफेल विमान के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान शुरू किया था।

खबरों के अनुसार, अमेरिकी-चीन आर्थिक और सुरक्षा समीक्षा आयोग की ओर से कांग्रेस को दिए गए रिपोर्ट में इस प्रकार का खुलासा किया गया है। इस रिपोर्ट में कहा गया है कि "मई 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच सीमा पर विवाद के दौरान चीन ने फ्रांस द्वारा निर्मित राफेल लड़ाकू विमान के खिलाफ दुष्प्रचार अभियान शुरू किया था।

चीन की ओर से ऐसा खुद के जे-35 विमान को बढ़ावा देने के लिए किया गया था। इस दौरान चीन की ओर से एआई की सहायता से अपने हथियारों द्वारा नष्ट किए गए विमानों के कथित "मलबे" की फोटोज प्रचारित की थी। चीन से ऐसे करने के लिए फर्जी सोशल मीडिया अकाउंट का उपयोग किया गया था।

रिपोर्ट में ये भी किया गया है खुलासा

रिपोर्ट में ये भी खुलासा किया गया है कि  साल 2024 में, चीन समर्थक ऑनलाइन अभिनेताओं की ओर से नशीली दवाओं के उपयोग, आप्रवासन और गर्भपात जैसे मुद्दों पर अमेरिका में विभाजन पैदा करने के लिए एआई जनरेटेड न्यूज एंकर और एआई -जनरेटेड प्रोफाइल फोटो के साथ नकली सोशल मीडिया खातों का उपयोग किया था।

PC: jagran
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें