मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात के लिए PM Modi पर किया पलटवार

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस बात के लिए PM Modi पर किया पलटवार

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधा है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया दी है। पीएम मोदी ने एक्स के माध्यम से कांग्रेस शासित राज्य सरकारों पर निशाना साधा। उन्होंने पोस्ट के माध्यम से कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश, तेलंगाना और कर्नाटक में कांग्रेस की ओर से दी गई गारंटी को लेकर सवाल खड़े किए हैं। 

पीएम मोदी ने कांग्रेस की ओर से चुनाव के दौरान दी जाने वाली गारंटियों को जनता के साथ धोखा बताया है। इस पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी पीएम मोदी पर पलटवार किया है। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस संबंध में ट्वीट किया कि नरेन्द्र मोदी जी, हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार अपने वादों को पूरा करने और राज्य भर में समावेशी विकास को बढ़ावा देने के लिए पूरी तरह समर्पित है। हमें गर्व है कि हमने 2022 के विधानसभा चुनावों के दौरान की गई दस गारंटियों में से पांच को पूरा कर लिया है।

पीएम मोदी ने कांग्रेस शासित राज्यों को लेकर बोल दी है ये बड़ी बात
इससे पहले पीएम मोदी ने कांग्रेस शासित राज्य सरकारों को लेकर लिखा था कि कांग्रेस पार्टी को यह बात अब समझ में आ रही है कि झूठे वादे करना तो आसान है, लेकिन उन्हें सही तरीके से लागू करना मुश्किल और नामुमकिन है। गौरतलब है कि देश में 13 नवम्बर को महाराष्ट्र और झारखंड में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनका परिणाम 23 नवम्बर को आएगा। 

PC: indiatoday 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें