एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की शिकायत पर मुख्यमंत्री Bhajanlal ने तत्काल कर दिया ऐसा, परिवादी…

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की शिकायत पर मुख्यमंत्री Bhajanlal ने तत्काल कर दिया ऐसा, परिवादी…

जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा  आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए अपने स्तर पर हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने गुरुवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन 181 पहुंचकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान सीएम ने हेल्पलाइन पर परिवादियों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध, प्रभावी एवं संतुष्टि आधारित निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जयपुर निवासी ज्योति की एलपीजी सिलेंडर डिलीवरी की शिकायत पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने तत्काल समाधान के निर्देश दिए। प्रशासन द्वारा त्वरित कार्यवाही के उपरांत सिलेंडर की आपूर्ति सुनिश्चित की गई, जिस पर परिवादी ने संतोष व्यक्त किया। फोन पर मुख्यमंत्री की आवाज सुनते ही परिवादी आश्चर्यचकित हो गए और अपनी सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। 

वहीं हेल्पलाइन पर चूरू निवासी रूघाराम ने मुख्यमंत्री को 10 वर्ष पुरानी मतदाता सूची उपलब्ध नहीं होने के कारण मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी नहीं हो पाने की समस्या बताई। मुख्यमंत्री के निर्देश पर प्रकरण का त्वरित संज्ञान लेते हुए ई-मित्र के माध्यम से आवेदन को पुनः प्रक्रिया में लिया गया और संबंधित तहसील कार्यालय द्वारा मूल निवास प्रमाण-पत्र जारी कर दिया गया। 

राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक असंतुष्ट न रहे
सीएम भजनलाल ने हेल्पलाइन के विभिन्न सेक्शनों का अवलोकन कर शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया, संतुष्टि दर तथा अधिकारियों द्वारा किए जा रहे निरीक्षणों की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि कोई भी नागरिक असंतुष्ट न रहे तथा प्रत्येक परिवेदना का संवेदनशीलता, पारदर्शिता और जवाबदेहिता के साथ निस्तारण किया जाए।

PC:  dipr.rajasthan 
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें