इंटरनेट डेस्क। छत्तीसगढ़ से एक चौंकाने वाला मामला प्रकाश में आया है, जिसे बारे में जानने के बाद एक बार तो आपको विश्वास ही नहीं होगा। यहां पर एक विवाहिता के प्रेमी के साथ फरार होने का मामला सामने आया है। यहां शादी के केवल 20 दिन बाद ही ऐसा हुआ है। खबरों के अनुसार, विवाह के 20 दिन बाद खुशी-खुशी दूल्हा अपनी दुल्हन को लेने ससुराल गया।
वह यहां से अपनी पत्नी को लेकर रवाना हुआ। इस दौरान उसके साथ एक कांड हो गया। रास्ते में ही दुल्हन अपने प्रेमी संग फरार हो गई। यहीं नहीं प्रेमी ने बीच रास्ते में दूल्हे पर हमला भी किया। इस संबंध में पीडि़त थाने में मामला दर्ज करवाया है।
खबरों के अनुसार, बिलासपुर में दूल्हा-दुल्हन की शादी हुई। दूल्हा अपनी दुल्हन को विदा कराकर घर ले गया। इसके बाद पगफेरे की रस्म हुई। इसी के तहत दुल्हन कुछ दिनों के लिए अपने मायके गई। यहीं पर वह अपने प्रेमी से मिलना-जुलना शुरू कर दिया। शादी के 20 दिन बाद जब दूल्हा अपनी पत्नी को लेने ससुराल गया। वह यहां से अपनी पत्नी के साथ निकला। बीच रास्ते में दुल्हन का प्रेमी अपने दो दोस्तों के साथ वहां आ गया। उन्होंने दूल्हा-दुल्हन को रोककर दूल्हे पर हमला किया।
दुल्हन प्रेमी के साथ हो गई रवाना
पीडि़त ने पुलिस को जानकारी दी कि घटना के दौरान उसकी पत्नी खुद बाइक से उतरकर अपने प्रेमी के साथ वहां से रवाना हो गई। इस दौरान पत्नी ने एक बार भी पीछे मुडक़र नहीं देखा। पुलिस ने मामला दर्ज कर अपनी जांच शुरू कर दी है।
PC zeenews.india
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें