दूध में पानी मिला हुआ है या नहीं, घर में ही ऐसे कर लें चेक

इंटरनेट डेस्क। दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है।

दूध में पानी मिला हुआ है या नहीं, घर में ही ऐसे कर लें चेक

इंटरनेट डेस्क। दूध में कई प्रकार के पोषक तत्व मिलते हैं। इसी कारण ये हमारी सेहत के लिए बहुत ही लाभकारी होता है। नियमित रूप से दूध पीने से बच्चों के विकास से लेकर बड़ों की हड्डियों तक को मजबूती मिती है। हालांकि आज के समय में बहुत से लोगों को शुद्ध दूध मिल ही नहीं पा रहा है। इसमें पानी से लेकर हानिकारक केमिकल्स तक की मिलावट कर दी जाती है।

हालांकि आप आसानी से पता कर सकते हैं कि दूध में पानी मिला हुआ है या नहीं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं। दूध में पानी की मिलावट चेक करने के लिए किसी चिकनी या ढलान वाली सतह (जैसे कोई साफ प्लेट या मार्बल का टुकड़ा) पर दूध की एक से दो बूंदें डाल लें।

अब देखें कि दूध की बूंद किस ओर और किस प्रकार से बढ़ रही है। अगर दूध की बूंद तुरंत नीचे की तरफ बहने लगे और पीछे कोई निशान न छोड़े, तो समझ लें कि दूध में पानी मिला हुआ है। वहीं, धीरे-धीरे बहने और पीछे एक हल्की सफेद लकीर छोड़ने पर समझ लें कि ये शुद्ध है।

PC:  newindiatimes
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें