SBI ATM शुल्क अपडेट 2025
देश के सबसे बड़े बैंक, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने अपने एटीएम ट्रांजैक्शन शुल्क और फ्री यूसेज लिमिट्स में बड़ा बदलाव किया है। यह नई व्यवस्था 1 मई 2025 से लागू होगी और इसका असर सभी मेट्रो और नॉन-मेट्रो लोकेशन पर पड़ेगा।
अब सभी SBI ग्राहक, चाहे उनका औसत मासिक बैलेंस (AMB) कितना भी हो, उन्हें SBI के एटीएम से 5 फ्री ट्रांजैक्शन और अन्य बैंकों के एटीएम से 10 फ्री ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलेगी।
AMB ₹25,000 से ₹50,000 तक:
SBI ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन
अन्य बैंकों के ATM से 5 फ्री ट्रांजैक्शन
AMB ₹50,000 से ₹1,00,000 तक:
वही सुविधा – SBI और अन्य दोनों पर 5 फ्री ट्रांजैक्शन
AMB ₹1,00,000 से अधिक:
SBI और अन्य बैंकों के ATM से अनलिमिटेड फ्री ट्रांजैक्शन
SBI के ATM पर ट्रांजैक्शन: ₹15 GST
अन्य बैंक के ATM से ट्रांजैक्शन: ₹21 GST
बैलेंस इंक्वायरी या मिनी स्टेटमेंट जैसे नॉन-फाइनेंशियल ट्रांजैक्शन:
SBI ATM: फ्री
अन्य बैंक के ATM: ₹10 GST
अगर आपके खाते में पैसा नहीं होने की वजह से ट्रांजैक्शन फेल हो जाता है, तो आपको ₹20 GST जुर्माना देना होगा।
SBI का कहना है कि इस रिवाइज्ड फीस स्लैब का मकसद डिजिटल बैंकिंग को प्रोत्साहित करना और यूसेज लिमिट को स्टैंडर्ड बनाना है। इससे ग्राहकों को अपनी बैंकिंग ज़रूरतों के अनुसार बेहतर विकल्प मिलेंगे।
अगर आप SBI ग्राहक हैं तो यह जरूरी है कि आप अपने औसत मासिक बैलेंस के आधार पर फ्री ट्रांजैक्शन लिमिट को जान लें और उससे अधिक उपयोग पर लगने वाले शुल्क से बचने की योजना बनाएं। मई 2025 से लागू हो रहे ये नियम आपके एटीएम उपयोग को प्रभावित कर सकते हैं।