Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की हुई सफल लॉन्चिंग, भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

रिपोटर्स की माने तो चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है

Chandrayaan-3 Launch: चंद्रयान-3 की हुई सफल लॉन्चिंग, भारत ने अंतरिक्ष में रचा इतिहास

इंटरनेट डेस्क। आज भारत ने दुनिया में इतिहास रच दिया है। सबसे बड़ी बात यह है की आज भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया। दोपहर 2 बजकर 35 मिनट पर चंद्रयान-3 लॉन्च हो गया। मीडिया रिपाटर्स की माने तो इसे आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर से छोड़ा गया।

खबरों के अनुसार चंद्रयान-3 मिशन सबसे अलग और सबसे खास भी है। इसका कारण यह है की अब तक जितने भी देशों ने अपने यान चंद्रमा पर भेजे हैं उनकी लैंडिग उत्तरी धु्रव पर हुई है जबकि चंद्रयान-3 चांद के दक्षिणी धु्रव पर उतरने वाला पहला यान होगा।

रिपोटर्स की माने तो चंद्रयान-3 मिशन साल 2019 में किए गए चंद्रयान-2 मिशन का फॉलोअप मिशन है। बताया जा रहा है की इस मिशन में लैंडर की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर को सतह पर चलाकर देखा जाएगा, जिसके जरिए जानकारी जुटाई जा सकेगी।

pc- jagran english