Chandrayaan 3 Launch: भारत का तीसरा चंद्र मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, देखें चंद्रयान-3 की तस्वीरें

Chandrayaan 3 Launch: India’s third moon mission launched successfully, see pictures of Chandrayaan-3

Chandrayaan 3 Launch:   भारत का तीसरा चंद्र मिशन सफलतापूर्वक लॉन्च, देखें चंद्रयान-3 की तस्वीरें

चंद्रयान 3 की लॉन्चिंग तीसरे और आखिरी चरण में पहुंच गई है. अब क्रायोजेनिक इंजन शुरू हो गया है और चंद्रयान को लेकर आगे बढ़ रहा है.

चंद्रयान 3 को शुक्रवार (14 जुलाई) को तय समय के मुताबिक दोपहर 2:35 बजे श्रीहरिकोटा स्थित केंद्र से लॉन्च किया गया।

समाचार एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इसरो ने चंद्रयान-3 रॉकेट LVM3-M4 को सफलतापूर्वक अलग कर दिया है. इसरो प्रमुख एस सोमनाथ ने बताया कि 'चंद्रयान-3' ने चंद्रमा की ओर अपनी यात्रा शुरू कर दी है.

भारत के इस तीसरे चंद्र मिशन में वैज्ञानिकों का लक्ष्य चंद्रमा की सतह पर लैंडर की 'सॉफ्ट लैंडिंग' कराना है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने चंद्रयान 3 की सफल लॉन्चिंग पर ट्वीट किया. उन्होंने कहा, ''चंद्रयान-3 ने भारत की अंतरिक्ष यात्रा में एक नया अध्याय लिखा है. यह हर भारतीय के सपनों और महत्वाकांक्षाओं को ऊपर उठाते हुए ऊंची उड़ान भरता है।''

देश में हर कोई चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग की सफलता के लिए प्रार्थना कर रहा था. इस पल को सभी ने अपने कैमरे में कैद कर लिया.

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, कांग्रेस नेता जयराम रमेश समेत कई नेताओं ने चंद्रयान-3 की लॉन्चिंग पर भारत को बधाई दी.

(pc rightsofemployees)