Chandrayaan-3: विश्व में इतिहास रचेगा भारत, चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज, दुनिया की टिकी निगाहे

बता दें की हाल ही में एक सप्ताह पूर्व इस कोशिश को पूरा करने में रूस का लूना-25 नाकाम हो चुका है

Chandrayaan-3:  विश्व में इतिहास रचेगा भारत, चंद्रयान-3 की लैंडिंग आज, दुनिया की टिकी निगाहे

इंटरनेट डेस्क। इतिहास के पन्नों में आज एक बार फिर से भारत का नाम स्वर्ण अक्षरों में लिखा जाएगा। पूरे विश्व की निगाह आज भारत पर टिकी है और सब देख रहे है आज होने वाले बड़े कारनामे को। जी हां भारत का तीसरा मून मिशन चंद्रयान-3 कुछ ही घंटों में इतिहास रचेगा जिसे पूरी दुनिया देखेगी।

मीडिया रिपोटर्स के अनुसार चंद्रयान-3 बुधवार यानी के आज शाम 6 बजे तक चांद के साउथ पोल पर सॉफ्ट लैंडिंग करेगा। इसके लैडिंग करते ही भारत इतिहास रच देगा। ऐसे करते ही भारत दुनिया का पहला देश होगा जो चांद के दक्षिणी धु्रवी क्षेत्र पर पहुंचेगा। 

बता दें की हाल ही में एक सप्ताह पूर्व इस कोशिश को पूरा करने में रूस का लूना-25 नाकाम हो चुका है। ऐसे में भारत के चंद्रयान-3 मिशन की अहमियत बढ़ गई है, पूरी दुनिया की निगाहें इस मिशन पर है। बता दें की चंद्रयान-3 की सफलता के लिए देश में पूजा और प्रार्थनाओं का दौर भी चल रहा है। वहीं चंद्रमा पर उतरने से दो घंटे पहले, लैंडर मॉड्यूल की स्थिति और चंद्रमा पर स्थितियों के आधार पर यह तय करेंगे कि उस समय इसे उतारना उचित होगा या नहीं। इसके लिए इसरो ने रिजर्व डे रखा है। अगर कोई भी फैक्टर तय पैमाने पर नहीं रहा, तो फिर लैंडिंग 27 अगस्त को होगी।

pc-  news18 hindi