Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से भारत ने रचा इतिहास, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

इसरो की इस उलब्धि का दुनियाभर में डंका बज रहा है, अमेरिका, रूस सहित दुनिया के तमाम देशों ने भारत को बधाई दी है।

Chandrayaan-3: चंद्रयान-3 की लैंडिंग से भारत ने रचा इतिहास, कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने दी बधाई

इंटरनेट डेस्क। भारत के तीसरे चंद्र मिशन चंद्रयान-3 ने बुधवार शाम भारत देश का नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा दिया। चंद्रयान-3 ने निर्धारित शेड्यूल के तहत चंद्रमा की सतह पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग की। जिसके बाद पीएम मोदी ने इसरो के वैज्ञानिकों को फोन कर बधाई दी। वहीं कांग्रेस नेता और सांसद राहुल गांधी ने भी बधाई दी।

चंद्रयान-3 की लैंडिंग के साथ ही भारत का डंका पूरी दुनिया में बजा। इसका अंदाजा चंद्रयान-3 को लेकर विदेशी मीडिया की कवरेज से लगाया जा सकता है। पाकिस्तान और चीन से लेकर अमेरिका, रूस और ब्रिटेन की मीडिया ने चंद्रयान-3 की सॉफ्ट लैंडिंग पर बहुत कुछ लिखा है।

इसरो की इस उलब्धि का दुनियाभर में डंका बज रहा है, अमेरिका, रूस सहित दुनिया के तमाम देशों ने भारत को बधाई दी है। अमेरिका और यूरोप की अंतरिक्ष एजेंसियों ने इसरो की इस उपलब्धि को अंतरिक्ष इतिहास में एक ‘अतुल्य’ क्षण करार दिया है।  वहीं रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और संयुक्त अरब अमीरात के उपराष्ट्रपति शेख मोहम्मद बिन राशिद अल मकतूम ने भारत को बधाई दी है।

pc- aaj tak