Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जाने कब से शुरू होगा सूतक काल

भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा।

Chandra Grahan 2023: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण आज, जाने कब से शुरू होगा सूतक काल

इंटरनेट डेस्क। भारत में आज साल का आखिरी चंद्र ग्रहण होने जा रहा है। यह ग्रहण पूरे देश में दिखाई देगा। बता दें की 28-29 अक्टूबर की दरमियानी रात में यह ग्रहण होगा। ये आंशिक चंद्र ग्रहण रात 1.05 से शुरू होगा और 2.24 तक ग्रहण खत्म हो जाएगा। ऐसे में आज हम आपको बता रहे है की इसका सूतक काल कितने बजे शुरू हो जाएगा। 

सूतक काल कब से होगा
ज्योतिषाचार्यो की माने तो चंद्र ग्रहण होने के 9 घंटे पहले से ही सूतक शुरू हो जाता है। इस कारण मंदिरों के कपाट शाम 4 बजे तक बंद हो जाएंगे और रात में शरद पूर्णिमा उत्सव भी नहीं मनाया जाएगा। ऐसे में ग्रहण खत्म होने के बाद रविवार को सुबह मंदिरों की शुद्धि होगी, फिर पट खुलेंगे।

कितने देर रहेगा
बता दें की ये ग्रहण तकरीबन 1 घंटा 19 मिनट का रहेगा। 1.44 के आसपास चंद्रमा का 12.6 प्रतिशत हिस्सा पृथ्वी की छाया से ढंका हुआ दिखेगा। मौसम साफ होने पर ये खगोलीय घटना पूरे भारत में देखी जा सकेगी।

pc- aaj tak