Champions Trophy: शिखर धवन का ये रिकॉर्ड तोड़ने से अब केवल 51 रन ही दूर हैं विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय टीम रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इस मैच में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा।

Champions Trophy: शिखर धवन का ये रिकॉर्ड तोड़ने से अब केवल 51 रन ही दूर हैं विराट कोहली

खेल डेस्क। भारतीय टीम रविवार को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में न्यूजीलैंड से भिड़ेगी। इस मैच में भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली के पास कई बड़ी उपलब्धियां अपने नाम दर्ज करने का मौका होगा। रविवार को विराट कोहली भारत की ओर से वनडे में तीन सौ मैच खेलने वाले खिलाडिय़ों के क्लब में शामिल होंगे।

वहीं इस मैच में उनके पास पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन का रिकॉर्ड तोडऩे का भी मौका होगा। चैंपियंस ट्रॉफी में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी शिखर धवन के नाम दर्ज है। विराट को ये रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवाने के लिए अब केवल 51 रन ही बनाने होंगे।

विराट कोहली आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी के 15 मैचों में 651 रन बना चुके हैं। वहीं पूर्व बाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने इस टूर्नामेंट में कुल 701 रन बनाए हैं। विराट कोहली वापस फॉर्म में आ चुके हैं। उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ शतकीय पारी खेल टीम इंडिया को जीत दिलाई थी।
 

PC: espncricinfo
Champions Trophy: शिखर धवन का ये रिकॉर्ड तोडऩे से अब केवल 51 रन ही दूर हैं विराट कोहली