1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर पूरी तरह बंद हो जाएगा कैश ट्रांजेक्शन!

इंटरनेट डेस्क। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) देश के टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

1 अप्रैल 2026 से टोल प्लाजा पर पूरी तरह बंद हो जाएगा कैश ट्रांजेक्शन!

इंटरनेट डेस्क। नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (एनएचएआई) देश के टोल प्लाजा को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है। इसी के तहत एनएचएआई की ओर से टोल प्लाजा  को पूरी तरह डिजिटल बनाने के लिए 1 अप्रैल 2026 से नेशनल हाईवे के सभी टोल प्लाजा पर कैश ट्रांजेक्शन को पूरी तरह बंद किया जा सकता है।

एनएचएआई के इस कदम के बाद से टोल का भुगतान केवल फास्टैग या यूपीआई जैसे डिजिटल माध्यमों से वाहन चालक कर पाएंगे। एनएचएआई का मानना है कि टोल प्लाजा पर कैश पेमेंट के कारण अक्सर ट्रैफिक जाम की स्थिति बनती है। इस दौरान छुट्टे पैसों को लेकर विवाद भी होते हैं।

अभी बिना एक्टिव फास्टैग के टोल प्लाजा की फास्टैग लेन में जाने पर वाहन चालक से दोगुना नकद टोल वसूला जाता है। वहीं,  यूजर यूपीआई के जरिए भुगतान करने पर वाहन चालक को लागू टोल दर का 1.25 गुना चार्ज देना होता है।

PC: aajtak

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें