खेल डेस्क। स्पेन के कार्लोस अल्काराज ने इटली के जैनिक सिनर को शिकस्त देकर यूएस ओपन 2025 का खिताब जीता है। इस जीत से कार्लोस अल्काराज को मोटी राशि मिली है। खबरों के अनुसार, यूएस ओपन चैम्पियन बनने के बाद कार्लोस को इनामी राशि के रूप में पिछले साल की तुलना में करीब 13 करोड़ रुपए अधिक मिले।
खबरों के अनुसार, कार्लोस अल्काराज को इस बार यूएस ओपन 2025 का खिताब जीतने पर पिछले साल की तुलना में 39 प्रतिशत अधिक इनामी राशि दी गई है। स्पेन के इस खिलाड़ी को यूएस ओपन 2025 के सिंगल में विजेता को इनामी राशि के रूप में 5 मिलियन डॉलर मिले। ये करीब 44 करोड़ रुपए हैं।
आपको बता दें कि यूएस ओपन के गत संस्करण के विजेता को 31.74 करोड़ रुपए मिले थे। महिला सिंगल की विजेता आर्यना सबालेंका को भी जीतने पर 44 करोड़ रुपए की मोटी राशि मिली है। इस जीत के साथ अल्काराज एटीपी रैंकिंग्स में नंबर-1 पर पहुंच गए हैं। उन्होंने करीब 2 साल बाद इस स्थान पर वापस की है। यूएस ओपन 2025 का फाइनल में शिकस्त शिकस्त झेलने वाले जैनिक सिनर पहले से खिसककर दूसरे स्थान पर आ गए हैं।
कार्लोस अल्काराज है इतने करोड़ की संपत्ति के मालिक
आज हम आपको कार्लोस अल्काराज नेटवर्थ की नेट वर्थ के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिसके बारे में जानकर आपके होश उठ जाएंगे। खबरों के अनुसार, स्पेन के टेनिस स्टार कार्लोस अल्काराज की नेटवर्थ 350 करोड़ रुपए से अधिक है। उनकी कुल नेटवर्थ 356 करोड़ रुपए बताई जा रही है।
PC: usopen
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें