Canada: अचार के डिब्बों में छिपाई गई 115 किलो से अधिक मेथ जब्त

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अचार के डिब्बों में छिपाई गई 115 किलोग्राम से अधिक मेथाम्फेटामाइन जब्त की गई है।

Canada: अचार के डिब्बों में छिपाई गई 115 किलो से अधिक मेथ जब्त

नशा तस्करों द्वारा ऑस्ट्रेलिया भेजने की थी योजना

वैंकूवर (मलकीत सिंह)।  कनाडा के प्रांत ब्रिटिश कोलंबिया में पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई के दौरान अचार के डिब्बों में छिपाई गई 115 किलोग्राम से अधिक मेथाम्फेटामाइन जब्त की गई है। पुलिस के अनुसार यह नशीला पदार्थ ऑस्ट्रेलिया के शहर मेलबर्न भेजने के लिए तैयार किया गया था और इसे अचार के डिब्बों में छिपाकर तस्करी करने की कोशिश की जा रही थी।

अधिकारियों के मुताबिक यह कार्रवाई ऑस्ट्रेलियाई फेडरल पुलिस की मदद से की गई, जिसके दौरान अंतरराष्ट्रीय तस्करी गिरोह का पर्दाफाश हुआ है।

पुलिस का कहना है कि यह जब्ती नशे की तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता है और इससे एक बड़े गिरोह की गतिविधियों को झटका लगा है। जांच अभी जारी है और आगे और गिरफ्तारियां होने की संभावना है।

अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें