Budget session: नई संसद में पहली बार दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया संबोधित, राम मंदिर से लेकर महिला आरक्षण पर की बात

इंटरनेट डेस्क। मोदी सरकार 2.0 का बजट सत्र आज से शुरू हो गया है और ये बजट इस सरकार अंतरिम बजट है और इसका कारण यह है की इस साल लोकसभा चुनाव होेंगे और उसके बाद जो भी सरकार आएगी वो पूर्ण बजट पेश करेगी। ऐसे में आज बजट सत्र से पूर्व नई लोकसभा में दोनों सदनों को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संबोधित किया।

मीडिया रिपोटर्स की माने तो राष्ट्रपति ने कहा कि बीता साल भारत के लिए ऐतिहासिक उपलब्धियों से भरा रहा। उन्होंने सांसदों को महिला आरक्षण कानून बनाने के लिए बधाई भी दी। उन्होंने एशियन गेम्स के इतिहास में सबसे अधिक मेडल, चंद्रयान-तीन की सफलता, राम मंदिर निर्माण का सपना पूरा होने का भी जिक्र किया।

राष्ट्रपति ने गुलामी के दौर के तीनों कानून को लेकर कहा की अब वो कानून इतिहास का हिस्सा बन चुके हैं। इससे पहले मोदी ने भी सदन के बाहर मीडिया को संबोधित किया। उन्होंने कहा, मैं आशा करता हूं कि इस साल में जिसको जो रास्ता सूझा, उस प्रकार से संसद में सबने अपना-अपना कार्य किया। 

pc- aaj tak

खबर का अपडेट पाने के लिए हमारा वाटसएप चैनल फोलो करें।