बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का 'गारंटी कार्ड' : Bhajanlal

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का 'गारंटी कार्ड' : Bhajanlal

जयपुर। राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत आज पेश किए गए वित्तीय वर्ष 2026-27 के बजट को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे विकसित राजस्थान @ 2047 के संकल्प को सिद्धि तक पहुंचाने वाला ऐतिहासिक बजट करार दिया है।

भजनलाल ने आज एक्स के माध्यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन में हमारी सरकार स्पष्ट विजन के साथ हर हाथ को काम, हर खेत को पानी और हर घर में खुशहाली लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी संकल्प को साकार करने के लिए आज राजस्थान विधानसभा में उप मुख्यमंत्री एवं वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा प्रस्तुत वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट 8 करोड़ प्रदेशवासियों की खुशहाली का 'गारंटी कार्ड' है।

यह बजट गरीब, युवा, महिला और अन्नदाता के सशक्तीकरण का नया मार्ग प्रशस्त करेगा। बजट में प्रस्ताव से राज्य में विश्वस्तरीय सड़कों, सुदृढ़ कनेक्टिविटी और हमारी गौरवशाली संस्कृति और ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण से पर्यटन को नई ऊंचाइयां मिलेंगी। मुझे पूर्ण विश्वास है कि यह सर्वस्पर्शी बजट प्रदेश के सर्वांगीण विकास का आधार बनेगा। हम जन-जन की आकांक्षाओं को पूर्ण कर एक समृद्ध और आत्मनिर्भर राजस्थान की नींव मजबूत कर रहे हैं।

PC: X
अपडेट खबरों के लिए हमारा वॉट्सएप चैनल फोलो करें